सुशील कुमार मोदी का जाना बिहार
ashokpatel70889
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा महासिचव विनाेद तावड़े और अभिनेत्री-भाजपा नेत्री कंगना रनौत ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर दुख जताया है।नितिन गडकरी ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया।