जब इंदिरा ने बनाया प्याज को चुनावी मुद्दा
Honey SaxenA
आज के चुनावी किस्से में बात उस लोकसभा चुनाव की जब देश में पहली बार मध्यावधि चुनाव हुए। वो चुनाव जो सत्ता पक्ष में काबिज पार्टी के बहुमत खोने की वजह से हुए। आज बात 1980 के लोकसभा चुनाव की। 1977 में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई जनता पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। केंद्र में सरकार बदलने के बाद कई राज्यों की सरकारें बर्खास्त कर दी गईं। इन राज्यों में नए सिरे से चुनाव हुए। कुछ राज्यों को छोड़कर ज्यादातर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी जनता पार्टी को भारी सफलता मिली। जनता बेहद कौतूहल से जनता पार्टी की सरकार की ओर देख रही थी। लेकिन, सत्ता में आने बाद इस दल के लिए कई चुनौतियां सामने आने लगीं